फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Sun, 17 Jun 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात चालकों पर किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाएं थाना मल्लांवाला के अंतर्गत गांव भड़ाना की नहर के पास और गोशाला रोड पर हुई। थाना मल्लांवाला पुलिस ने रविवार को दो अज्ञात चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सुनीता (30) पत्नी पंचम वासी प्रागी बली थाना खैरी जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश (मौजूदा गौशाला रोड मल्लांवाला) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति पंचम (33) पुत्र किशन गोशाला रोड क्रॉस कर रहा था कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस कारण पंचम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पड़ताल एएसआई नरिंदर सिंह कर रहे हैं। थाना मल्लांवाला पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इसी तरह, सिमरजीत कौर (28) पत्नी प्रदीप सिंह वासी सोढ़ी नगर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके पति प्रदीप सिंह (28) पुत्र जोगिंदर सिंह बाइक से कहीं जा रहे थे। गांव भड़ाना की नहर के पास किसी अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जीरा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। थाना मल्लांवाला पुलिस ने सिमरजीत कौर के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed