{"_id":"597383f24f1c1bbc3d8b4652","slug":"131500742642-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपारी किलर गिरोह का भंडाफोड़, पांच सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुपारी किलर गिरोह का भंडाफोड़, पांच सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपारी किलर गैंग का भंडाफोड़
गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, पांच पिस्तौल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
देहाती पुलिस के सीआईए स्टाफ-2 ने डकैती की योजना बना रहे एक सुपारी किलर गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5 पिस्तौल बरामद हुए हैं।
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एसपी बलकार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि एसआई शिव कुमार को सूचना मिली थी, जिसकी बिनाह पर डरौली नहर के निकट से एक सुनसान स्थान पर बैठे पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान रमनदीप सिंह उर्फ रमना निवासी गांव राजोवाल थाना बुल्लोवाल जिला होशियारपुर, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी गांव कपूर थाना आदमपुर जिला जालंधर, मनदीप कुमार उर्फ जीता गांव काहना ढेसियां थाना गोराया जिला जालंधर, अनिल कुमार उर्फ अजय उर्फ अमना निवासी गांव तल्वन थाना बिलगा जिला जालंधर और जतिंदर सिंह उर्फ जिंदा निवासी राईवाल बेट थाना लोहियां के रूप में हुई। एसएसपी ने बताया कि सभी कुख्यात अपराधी हैं और पेशेवर गिरोह के सदस्य हैं।
यह गिरोह आदमपुर थाना क्षेत्र के पैट्रोल पंप पर डाका मारने की योजना बना रहा था। रमनदीप सिंह उर्फ रमना ( 28) सिर्फ कक्षा 8 तक पढ़ा है, सुपारी किलर भी है। रमना लंबे समय से लूटपाट को अंजाम दे रहा था और बिलगा गांव के गुरबेज सिंह को मारने के लिए सुपारी ली थी। इसके अलावा गैंग के सदस्योें ने पलविंदर सिंह उर्फ पिंदा को मारने के लिए सुपारी ली थी। एसएसपी ने बताया कि रमनदीप सिंह विभिन्न मुकद्दमों में 5 साल तक केंद्रीय जेल में रहकर 2016 में बाहर आया था। रमनदीप पर वर्तमान में विभिन्न थानों में 9 मुकद्दमे दर्ज हैं। इसी प्रकार हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी वाहन लूटने का काम देखता था, यह दुबई से लौटा है, इसके विरुद्ध थाना आदमपुर और करतारपुर में मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों पर भी पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि इस गैंग की गिरफ्तारी के बाद एक दिलचस्प बात सामने आई है कि पलविंदर पिंदा को मारने के लिए की सुपारी गैंग को पिंदा की पत्नी व उसके दामाद दीपू ने ही दी थी।