फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   धोखे से कार बेचने पर कब्बडी खिलाड़ी समेत एजेंट नामजद

धोखे से कार बेचने पर कब्बडी खिलाड़ी समेत एजेंट नामजद

Thu, 24 Jan 2019 10:02 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 24 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
धोखे से कार बेचने पर कब्बडी खिलाड़ी समेत एजेंट नामजद
धोखे से कार बेचने पर कबड्डी खिलाड़ी समेत एजेंट नामजद
विज्ञापन

सवा साल की जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने एक कब्बडी खिलाड़ी समेत एक एजेंट के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी व जाली दस्तावेज के आधार पर कार बेचने के आरोप में केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई हरपाल सिंह का कहना है कि शिकायतकर्ता हाकम सिंह वासी गांव बारेवाला ने वर्ष 2017 के अक्टूबर माह में एसएसपी को दी शिकायत में आरोप लगाए थे कि वह आजाद क्लब एडमिंटन घलकलां का उपप्रधान है। उन्होंने गगनदीप सिंह वासी सीहापाड़ (फिरोजपुर) जो कबड्डी खिलाड़ी है को आई-20 कार दे रखी थी। बदले में आरोपी ने क्लब के साथ कांट्रैक्ट किया था कि वर्ष 2020 तक वह क्लब की ओर से कबड्डी खेलेगा। लेकिन आरोपी ने 2017 के जून माह में गाड़ियों के दस्तावेज बनाने वाले रछाल सिंह वासी भगाला के साथ मिलकर कार के जाली दस्तावेज बनवाए और कार तरनतारन जिले में बेच दी। वहीं आरोपी ने उनके क्लब की ओर से खेलने से भी इंकार कर दिया। जिस पर मजबूरी में शिकायतकर्ता को पुलिस के पास शिकायत करनी पड़ी। शिकायतकर्ता के अनुसार कार उसके भतीजे के नाम पर थी, जिसे आरोपियों ने जाली दस्तावेज बनाकर आगे बेच दिया। एसएसपी की ओर से मामले की जांच डीएसपी सिटी फिरोजपुर से कराई गई तो आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी गगनदीप सिंह समेत एजेंट रछाल सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed