फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दहेज की खातिर विवाहिता का गला घोंट की हत्या

दहेज की खातिर विवाहिता का गला घोंट की हत्या

Sun, 11 Mar 2018 09:56 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता का गला घोंट की हत्या
दहेज के लिए विवाहिता का गला घोंटकर की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। गांव खुंडवाला में दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका के गले पर निशान हैं। मायकों वालों का आरोप है कि पहले भी ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए उनकी बेटी के साथ मारपीट की थी। उधर, थाना सदर जलालाबाद पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान लिखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतका किरन कौर के भाई निरवेर सिंह वासी शाहपुरा ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन किरन कौर की शादी पांच साल पहले भूपिंदर सिंह वासी गांव खुंडवाला के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लिए किरन से दहेज की मांग करने लगे थे। किरन की मां ने बताया कि ससुराल पक्ष ने मायके से दहेज न लाने के कारण किरन से मारपीट कर घर से निकाल दिया था। शनिवार शाम को उन्हें किरन के ससुराल पक्ष से फोन आया कि किरन की तबीयत बहुत खराब है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि किरन की मौत हुए लगभग पांच घंटे बीत चुके हैं। किरन के गले पर निशान पड़े थे।
विज्ञापन

उधर, थाना सदर के प्रबारी भोला सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के लोगों के बयान लिख लिए हैं। आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल रविवार को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
फोटो संख्या-11एफजेडआरपी05
कैप्शन--जलालाबाद (फिरोजपुर) में मृतका के परिजन वाले पत्रकारों को जानकारी देते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed