फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जेल में बंद पति को नशीली गोलियां देने आई महिला काबू, मामला दर्ज

जेल में बंद पति को नशीली गोलियां देने आई महिला काबू, मामला दर्ज

Sun, 11 Nov 2018 10:29 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
जेल में बंद पति को नशीली गोलियां देने आई महिला काबू, मामला दर्ज
जेल में बंद पति को नशे की गोलियां देने आई महिला काबू, मामला दर्ज
विज्ञापन

फिरोजपुर। सेंट्रल जेल फिरोजपुर के अधिकारियों ने जेल में बंद अपने पति (हवालाती) से मुलाकात के बहाने आई एक महिला को नशीली गोलियां देते काबू किया है। जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर उक्त हवालाती की पत्नी के खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक छिंदो बाई पत्नी जसवंत सिंह वासी कटिया वाला थाना सदर जलालाबाद जिला फाजिल्का का पति जसवंत सिंह (हवालाती) धोखाधड़ी और एनडीपीएस एक्ट के तहत सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद है। छिंदो बाई अपने पति से मुलाकात करने आई थी। शक होने पर छिंदो बाई की महिला जेल कर्मियों ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से नशे की गोलियां बरामद र्हुइं जो अपने पति को देने के लिए आई थी। जसवंत नशे की गोलियों का सेवन करता है। जेल प्रशासन ने छिंदो को 30 नशीली गोलियों के साथ काबू कर लिया। जेल सुपरिंटेंडेंट ने थाना सिटी पुलिस को शिकायत दी। थाना सिटी पुलिस ने छिंदो बाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश एएसआई दलीप कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed