फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   युवक की तीन दिन बाद खुईखेड़ा नहर से मिला शव

युवक की तीन दिन बाद खुईखेड़ा नहर से मिला शव

Sun, 28 Oct 2018 10:17 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
युवक की तीन दिन बाद खुईखेड़ा नहर से मिला शव
तीन दिन बाद खुईखेड़ा नहर से मिला शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। शहर के मक्खू गेट के पास रहने वाला आकाशदीप (22) शुक्रवार को गंगनहर में कूद गया। रविवार को उसका शव फाजिल्का की तहसील खुईखेड़ा के पास नहर से बरामद हुआ। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने मृतक के पिता अंग्रेज प्रकाश के बयान पर मामला दर्ज कर शव सिविल अस्पताल में पोस्टमाटर्म के लिए रखवा दी है। परिजनों को आकाशदीप की स्कूटी ,मोबाइल व अन्य सामान फरीदकोट रोड स्थित एक निजी स्कूल के पास से गुजरने वाली नहर से कुछ ही दूरी पर बरामद हुआ था।

थाना कुलगढ़ी प्रभारी जसवंत सिंह भट्टी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मारपीट होने की बात सामने आई तो ही और धाराएं जोड़ी जाएंगी। अंग्रेज प्रकाश फरीदकोट में किसी विभाग में तैनात है और इस समय वह अपने परिवार के साथ फिरोजपुर शहर में रहते हैं। अंग्रेज प्रकाश ने पुलिस को दिए बयान कहा कि शुक्रवार सुबह आकाशदीप स्कूटी और स्कूल बैग लेकर घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। कहीं भी उसका पता नहीं चला। उन्हें सूचना मिली की गंगनहर के पास एक स्कूटी व कुछ सामान पड़ा हुआ है। पुलिस के साथ जाकर देखा कि उक्त सामान उनके बेटे का था। उन्होंने अंदाजा लगाया कि कहीं अकाशदीप ने नहर में छलांग तो नहीं लगा दी। रविवार को फाजिल्का के खुईखेड़ा के पास से आकाशदीप का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed