{"_id":"5b82d78f42c79246390376b7","slug":"11535301519-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार व बस की टक्कर के बाद भिड़े वाहन चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार व बस की टक्कर के बाद भिड़े वाहन चालक
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार-बस की टक्कर के बाद भिड़े वाहन चालक
जालंधर। पठानकोट चौक के पास बस और कार में टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों में हाथापाई हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को अलग-अलग किया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अमृतसर से लुधियाना जा रही पनबस बस पठानकोट चौक फ्लाईओवर से सवारियां उतार रही थी। ऐसे में पीछे से आ रही कार ने बस को टक्कर मार दी। बस चालक का कहना था कि उसका कोई कसूर नहीं है, वह तो बस को रोककर सवारियां उतार रहा था। कार वाले ने पीछे से आकर बस को टक्कर मारी है। कार चालक का कहना था कि चालक बस को बीच सड़क रोककर सवारियां उतार रहा था, जिससे उसकी कार की बस से टक्कर हो गई।