{"_id":"5b53638a4f1c1b43748b6366","slug":"11532191626-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिली विभाग ने पकड़े आधा दर्जन बिजली चोरी के मामले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिली विभाग ने पकड़े आधा दर्जन बिजली चोरी के मामले
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग ने पकड़े छह बिजली चोरी के मामले
बिजली काटे जाने के बावजूद कुंडी से चलाया जा रहा था एसी
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। बिजली चोरों पर शिकंजा कसते हुए पावरकाम ने कई घरों में हो रही बिजली चोरी का पर्दाफाश किया है। बिजली चोरों को पकड़ने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों ने शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में छापामारी की। बिजली अधिकारियों ने छापामारी के दौरान आधा दर्जन लोगों को कुंडी लगाकर बिजली का इस्तेमाल करते पाया गया। कुछ घरों में कुंडी लगाकर एयर कंडीशन व कूलर चलाए जा रहे थे। एक घर का तो बिजली का कनेक्शन बिजली बिल अदा न किए जाने के कारण पहले से ही कटा हुआ था, लेकिन उस घर में भी बिजली की तार में कुंडी लगाकर बिजली चलाई जा रही थी। इसी तरह एक अन्य घर में जहां कपड़े प्रेस करने का बड़े पैमाने पर काम हो रहा था, वहां भी कुंडी लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। एक अन्य खपतकार ने अपने मकान में संगमरमर व चिप्स डालने के लिए इस्तेमाल की जा रही मशीन को कुंडी डालकर चलाया जा रहा था। अधिकारियों ने कहा कि बिजली चोरी करने के मामले में पकड़े गए लोगों को 35 हजार रुपये प्रति किलो वाट के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा।