फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सभी केंद्रों के ध्यानार्थ -नौवीं के छात्र पर फेंका तेजाब, चेहरा झुलसा

सभी केंद्रों के ध्यानार्थ -नौवीं के छात्र पर फेंका तेजाब, चेहरा झुलसा

Mon, 19 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ -नौवीं के छात्र पर फेंका तेजाब, चेहरा झुलसा
नवीं के छात्र पर फेंका तेजाब, चेहरा झुलसा
विज्ञापन

नकाबपोश ने ट्यूशन पढ़ने के लिए जाते समय की वारदात
आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी की ली जा रही मदद
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
शहर के नूरशाह वाले बाजार में सोमवार शाम ट्यूशन पढ़ने जा रहे चौदह वर्षीय कक्षा नौ के विद्यार्थी पर किसी नकाबपोश ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से चेहरा झुलस गया। छात्र को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी और आरोपी को पकड़ने के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी।
विद्यार्थी के परिजनों के मुताबिक छात्र केशव विधावन (14) पुत्र संजीव कुमार निवासी अमृतसरी गेट शाम पौने छह बजे के करीब ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। केशव जैसे ही शहर स्थित बाबा नूरशाह की दरगाह के साथ गुजरती गली में पहुंचा तो उस पर किसी नकाबपोश ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया और भागने में कामयाब हो गया। तेजाब पड़ने के कारण उसका चेहरा झुलस गया।
विज्ञापन

केशव छावनी स्थित डीसी मॉडल स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है और मंगलवार को उसका मैथ का पेपर है। केशव के पिता संजीव कुमार सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। उधर, थाना सिटी प्रभारी ने बताया कि नूरशाह वाली गली बहुत छोटी है, उसकी चौड़ाई लगभग पांच फुट है। वहां से केशव गुजर रहा था कि किसी नकाबपोश व्यक्ति तने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। गली में जिन लोगों के घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उसके जरिये आरोपी की तलाश की जा रही है। छात्र की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed