फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सड़क दुर्घटना में स्पोट्र्स विभाग की महिला क्लर्क की मौत

सड़क दुर्घटना में स्पोट्र्स विभाग की महिला क्लर्क की मौत

Thu, 31 Aug 2017 09:59 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में स्पोट्र्स विभाग की महिला क्लर्क की मौत
ट्रक की टक्कर से महिला क्लर्क की मौत
विज्ञापन

स्पोर्ट्स विभाग में तैनात थी महिला, ट्रक चालक पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
सेना के ट्रक से टक्कर में स्कूटरी सवार महिला की मौत हो गई। महिला जिला स्पोर्ट्स विभाग में क्लर्क थी। पुलिस ने कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक मृतक महिला परमिंदरजीत कौर वासी ऊधम सिंह नगर वीरवार सुबह जिला खेल विभाग ड्यूटी पर जा रही थी। वह इंडस्ट्री एरिया की चौक पर पहुंची थी कि अचानक सेना के ट्रक से टक्कर हो गई। परमिंदरजीत कौर स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई और ट्रक उसके ऊपर से गुजर गया। इस वजह से वह गंभीर जख्मी हो गई। उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना सदर के पुलिस अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि मृतका के पति सुखचरण सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। डीएसओ व स्टाफ सदस्यों ने परमिंदरजीत कौर की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो संख्या-31एफजेडआरपी02
कैप्शन -- परमिंदरजीत कौर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed