{"_id":"5c6c33a9bdec225fe96d7908","slug":"111550594985-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में छह जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में छह जख्मी
विज्ञापन
दो कारों की टक्कर में छह जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
जीरा (फिरोजपुर)। अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे नंबर-54 पर सुबह नौ बजे के करीब दो कारों की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोग जख्मी हो गए। हाईवे पर तैनात ट्रैफिक विभाग का हवलदार बोहड़ सिंह भी जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक अमृतसर की तरफ जा रही मर्सिडीज गाड़ी और अमृतसर से आ रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की गांव बूटे वाली के पास आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में गुरप्रताप सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी बस्ती वसावा सिंह, गुरपिंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी रुकना बेगू, गुरमुक्ख सिंह पुत्र रछपाल सिंह निवासी बुट्टर रौशन शाह वाला, जसपाल सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी शीहांपाड़ी और प्रितपाल सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए। घटनास्थल के पास ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए ड्यूटी पर तैनात हवलदार बोहड़ सिंह भी हादसे का शिकार हो गया। जख्मियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जीरा में लाया गया। जहां प्राथमिक सहायता देने के बाद उन सभी को अमृतसर रेफर कर दिया।
फोटो संख्या-19एफजेडआरपी04जे
कैप्शन--जीरा (फिरोजपुर) में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।