{"_id":"5c06ac62bdec2241ad18b427","slug":"111543941218-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चालक ने साथियों के साथ मिल रचा था लूट का ड्रामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर चालक ने साथियों के साथ मिल रचा था लूट का ड्रामा
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर चालक ने रचा था लूट का नाटक
पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, तीन को दबोचकर 5.76 लाख रुपये बरामद किए
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
जिला पुलिस ने बीती 26 नवंबर की देर शाम चक्क शेरेवाला के पास हुई सात लाख 30 हजार रुपये की लूट की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट का ड्रामा रचा गया था। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को काबू कर उनसे पांच लाख 76 हजार रुपये बरामद किए है।
पुलिस लाइन में मंगलवार को प्रेसवार्ता के एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी ने बताया कि गांव अरनीवाला निवासी बाबू राम का ट्रैक्टर चरनजीत सिंह पुत्र हंसा सिंह चलाता था। उसने पुलिस को बयान दिए थे कि वह नरमा की फसल बेचने के बाद रुपये लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस आ रहा था। रकुछ अज्ञात लोगों ने गांव शेरेवाला के पास उससे 7 लाख 30 हजार रुपये छीन लिए। एसएसपी के अनुसार थाना लक्खेवाली पुलिस ने एक सप्ताह में ही इस केस की बारीकी से छानबीन करते हुए आरोपियों को ट्रेस कर लिया। जांच दौरान यह बात स्पष्ट हो गई कि शिकायतकर्ता ट्रैक्टर चालक चरनजीत सिंह ने अपने साथियों बूटा सिंह व जगसीर सिंह के साथ मिलकर लूट का नाटक रचा था। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर उनसे पांच लाख 76 हजार रुपये बरामद कर लिए। इस मौके थाना लक्खेवाली प्रभारी हरप्रीत सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।