फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   महिला डाक कर्मी से बाइक सवारों ने छीनी 30 हजार की नकदी

महिला डाक कर्मी से बाइक सवारों ने छीनी 30 हजार की नकदी

Sat, 24 Nov 2018 09:55 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
महिला डाक कर्मी से बाइक सवारों ने छीनी 30 हजार की नकदी
महिला डाक कर्मी से बाइक सवारों ने छीने 30 हजार
विज्ञापन

डीसी-एसएसपी आवास से 200 मीटर की दूरी पर स्नेचिंग
खींचतान में रिक्शे से गिरकर महिला घायल, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवक रिक्शे पर घर से सैनिक स्कूल डाकघर जा रही महिला कर्मी का पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला ने उनका मुकाबला भी किया लेकिन दोनों ने उसे चलते रिक्शा से खींचकर गिरा दिया। इससे वह घायल हो गईं। यह वाकिया डीसी और एसएसपी आवास से महज 200 मीटर की दूरी पर हुआ है। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना सिटी की पुलिस को शिकायत दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार रमेश कुमारी (55) ओबराय निवासी नरोत्तम विहार कपूरथला रोज की तरह करीब साढ़े 11 बजे रिक्शा पर बैठकर अपने घर से सैनिक स्कूल स्थित डाकघर में ड्यूटी पर जा रही थी। जब उनका रिक्शा माल रोड पर सैनिक स्कूल से पहले पहुंचा तो अचानक दो बाइक सवार युवक उनके रिक्शे के पास पहुंचे और पर्स छीनने लगे। इस पर महिला ने उनका विरोध किया तो दोनों युवकों ने चलते रिक्शा से जोर से पर्स छीना तो वह रिक्शे से नीचे गिर गई। स्नेचर पर्स लेकर डीसी चौक की तरफ फरार हो गए। नीचे गिरने से महिला घायल हो गई और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित रमेश कुमारी ओबराय ने बताया कि पर्स में करीब 30 हजार रुपये की नकदी और सरकारी दस्तावेज थे। सिविल अस्पताल से उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई है। थाना सिटी की पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन

थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह ने कहा कि दोनों स्नेचरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को धर दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed