फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   श्मशानघाट में अस्थियां चुंगने गए लोगों पर किया हमला, दो गंभीर जख्मी

श्मशानघाट में अस्थियां चुंगने गए लोगों पर किया हमला, दो गंभीर जख्मी

Sat, 13 Oct 2018 09:24 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
श्मशानघाट में  अस्थियां चुंगने गए लोगों पर किया हमला, दो गंभीर जख्मी
अस्थियां चुन रहे लोगों पर हमला, दो घायल
विज्ञापन

पुलिस ने किया चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मक्खू (फिरोजपुर)। मक्खू थाना के तहत गांव लहिरा बेट के शमशान घाट में अस्थियां (फूल) चुनने गए लोगों पर हथियारों से लैस चार व्यक्तियों ने हमला बोल दिया। इससे दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों जख्मियों क सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। थाना मक्खू पुलिस ने शनिवार को चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
पुलिस को दिए गए बयान लखविंदर सिंह निवासी गांव लहिरा बेट ने बताया उसके ताया दलीप सिंह की कोई औलाद नहीं है। वह गुरबचन सिंह के घर रहते थे। दस अक्तूबर को दलीप सिंह का निधन हो गया। दलीप का धार्मिक रीति-रिवाज के मुताबिक गांव के ही शमशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। बारह अक्तूबर को शमशान घाट में दलीप सिंह की अस्थियां (फूल) उठाने के लिए वह अन्य लोगों से था जा रहा था।
विज्ञापन

आरोपी सतनाम सिंह, निर्मल सिंह, गुरभेज सिंह व एक अन्य व्यक्ति ने उसे और उनके साथियों को अस्थियां चुनने के लिए रोका। इसी बात पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। सतनाम सिंह, निर्मल सिंह व गुरभेज सिंह ने एक अन्य के साथ हथियारों से हमलाकर उसे और गुरविंदर सिंह को घायल कर दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई रजिंदर सिंह ने बताया कि लखविंदर सिंह के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed