{"_id":"5b3664744f1c1b264d8b9153","slug":"111530291316-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली झगड़े के बाद ममेरे भाई को रजबाहे में दिया धक्का,मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली झगड़े के बाद ममेरे भाई को रजबाहे में दिया धक्का,मौत
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली झगड़े के बाद ममेरे भाई को रजबाहे में दिया धक्का, मौत
दो सगे भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। यहां के गांव पंजगराई कलां में दो भाइयों ने अपने ममेरे भाई को पीटकर रजबाहे में धक्का दे दिया और डूबने की वजह से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव सिरसिड़ी निवासी राजबीर सिंह (19) पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने गांव बरगाड़ी निवासी राजविंदर सिंह व संदीप कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि राजविंदर सिंह व संदीप सिंह दोनों सगे भाई हैं। दोनों अपने ममेरे भाई राजवीर सिंह को अपनी बाइक पर गांव सिरसिड़ी छोड़ने आ रहे थे। इस दौरान वीरवार शाम करीब साढ़े 6 बजे वो मल्लके वाली सड़क से होते हुए रजबाहे पर पहुंच गए। जहां पर किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया। इसके बाद राजविंदर व संदीप सिंह ने राजवीर सिंह को जमकर पीटा और रजबाहे में धक्का दे दिया। रजबाहे में डूबने की वजह से राजवीर सिंह की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पिता कृष्ण कुमार पुत्र प्रेम कुमार की शिकायत पर दोनों भाइयों राजविंदर सिंह और संदीप कुमार के खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में आईपीसी की धारा 304 व 34 के तहत केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
घर जाने की जिद्द की तो भेजा था भांजों के साथ
मृतक के पिता कृष्ण कुमार के मुताबिक वह अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए गांव बरगाड़ी गए थे। इसी दौरान भांजे के शगुन के बाद उसके बेटे ने घर जाने की जिद्द की तो उसने अपने भांजे राजविंदर व संदीप के साथ उसे मोटरसाइकिल पर भेज दिया। उसने बताया कि रास्ते में राजवीर की राजविंदर सिंह व संदीप सिंह के बाथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके चलते उन दोनों ने राजवीर को पीटा और रजबाहे में धक्का दे दिया। रजबाहे में डूबने की वजह से राजवीर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है।