फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   आढ़त फर्म के मुनीम ने रची 1.57 करोड़ गेहूं का गबन की साजिश

आढ़त फर्म के मुनीम ने रची 1.57 करोड़ गेहूं का गबन की साजिश

Sat, 12 May 2018 10:25 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
आढ़त फर्म के मुनीम ने रची 1.57 करोड़ गेहूं का गबन की साजिश
आढ़त फर्म के मुनीम ने रची 1.57 करोड़ गेहूं का गबन की साजिश
विज्ञापन

पुलिस ने लेन देन करने वाले आढ़तियों से रिकवर किए 27 लाख
मुनीम समेत फर्जी फर्म और उसके मालिक पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
मुख्य अनाज मंडी से पंजाब राज गोदाम निगम (वेयर हाउस) द्वारा खरीदी गई गेहूं की 18122 बोरियां (9061 क्विंटल) खुर्दबुर्द होने का मामले में शिकायत के आधार पर फर्जी आढ़त फर्म और मालिक फरीदकोट निवासी गुरजंट सिंह व मुनीम सुरिंदर सिंह छिंदू के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो काफी दिलचस्प पहलू सामने आए। असल में गबन का मुख्य सूत्रधार फर्जी फर्म का मुनीम सुरिंदर सिंह छिंदू है जिसने मंडी में पल्लेदार का काम करने वाले गुरजंट सिंह को अपने साथ मिलाया और उसके नाम पर फर्जी आढ़ती फर्म बनाकर वेयरहाउस की 18122 बोरियां खुर्द बुर्द करके विभाग को 1.57 करोड़ का चूना लगाकर दोनों फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार सुरिंदर सिंह छिंदू पिछले 20 साल से मंडी में आढ़तियों के पास बतौर मुनीम कार्य कर रहा था। उसने मंडी में पल्लेदारी का काम करने वाले गुरजंट सिंह के साथ मिलकर पिछले साल ही आरजी ट्रेडर्ज के नाम पर फर्जी आढ़त फर्म बनाई और पिछले माह 12 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच वेयर हाउस के पास गेहूं की 18122 बोरियां लिखवा दी। वेयर हाउस ने उक्त सारी फसल के भुगतान फर्म के बैंक खाते में भी ट्रांसफर कर दिया। जब आरजी ट्रेडर्ज से गेहूं की लिफ्टिंग करवाने की बारी आई तो उक्त आढ़ती फर्म की दुकान से गेहूं ना सिर्फ माल गायब मिला बल्कि फर्जी फर्म का मालिक व मुनीम भी फरार हो चुके थे। वेयर हाउस की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच के दौरान सुरिंदर सिंह छिंदू से लिंक रखने वाले कुछ आढ़तियों को तलब किया जिनके पास सुरिंदर सिंह का पैसा रखा हुआ था। उक्त आढ़तियों ने यह पैसा पुलिस के पास जमा करवा दिया है। इस मामले में एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने पूष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने करीब 27 लाख रूपये रिकवर कर लिए है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed