फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Corruption will end as soon as AAP comes to power in Punjab : Bhagwant Maan

फिरोजपुर : भगवंत मान बोले- पंजाब में आप की सत्ता बनते ही खत्म होगा भ्रष्टाचार,

Wed, 16 Feb 2022 02:03 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Corruption will end as soon as AAP comes to power in Punjab : Bhagwant Maan
जीरा (फिरोजपुर)। आम आदमी पार्टी के सीएम पद के दावेदार भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में आप की सत्ता बनने पर भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा। मान ने लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘पंजाब से 70 साल के राजनीतिक भ्रष्टाचार को खत्म करने का मौका आ गया है।’ सभी पंजाब निवासी अपनी एक-एक वोट आम आदमी पार्टी के चुनाव निशान ‘झाड़ू’ को देकर पंजाब से राजनीतिक भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अपना मूल्यवान योगदान डालेंगे।
विज्ञापन

मान ने विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘20 फरवरी की तारीख को पंजाब में नया इतिहास रचने का मौका है।’ अकाली दल बादल, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेता पारी बांधकर पंजाब को लूटते आ रहे हैं। इन पारंपरिक राजनीतिक दलों की गलत नीतियों और अमीर बनने की लालसा कारण आज पंजाब तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का ऋणी है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब पंजाब सरकार का खजाना पैसों से भरा रहता था और लोगों को अच्छी सुविधाएं देने के बाद भी पंजाब सरकार के पास पैसा बचा रहता था।
विज्ञापन

अब हालात यह हैं कि पंजाब सरकार को खजाना भरने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है। मान ने कहा कि अकाली दल बादल, कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने पंजाब के संसाधनों पर कब्जा कर रखा है, जिस कारण सरकार को कोई आमदनी नहीं हो रही, बल्कि पंजाब की आमदनी राजनीतिक नेताओं के घरों की तिजोरी में बंद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवंत मान ने लोगों से अपील की कि पंजाब सरकार के राजस्व को बढ़ाने के लिए बादल, कांग्रेसी और भाजपा कि नेताओं से आमदनी के स्रोतों को आजाद करवाया जाए। इसके लिए पंजाब की सरकार बदलना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed