फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   corona care centre opened

लोगों की मदद के लिए खुला कोविड रिस्पांस टीम का दफ्तर

Sat, 22 May 2021 08:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
corona care centre opened
जालंधर। इस कोरोना काल में लोग विभिन्न प्रकार से लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी श्रृंखला में मानवता की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले शहर के उद्योगपतियों, वकील, डॉक्टरों ने कोविड रिस्पांस टीम (सीआरटी) बनाई गई है। इस टीम के कनवीनर सुखदेव सिंह (एजीआई ग्रुप जालंधर हाइट्स वाले) और को कनवीनर विमल जैन (उद्योगपति, आत्म वाल्व) को बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. सतीश शर्मा, महेश गुप्ता, एडवोकेट मनदीप सचदेवा, रजनीश धवन सदस्य है।
विज्ञापन

इस टीम ने सेवा कार्यों को और बढ़ाते हुए शनिवार को जालंधर शहर में ईएफ 463, कृष्णा नगर, मंडी रोड जालंधर में अपना कार्यालय का आरंभ किया। इस कार्यालय द्वारा एक हेल्प लाइन नंबर 9851000115 भी जारी किया गया। इसके द्वारा 24 घंटे नगर निवासी इस टीम से संपर्क कर सकते हैं। इस टीम द्वारा सारे शहर में कोरोना मरीजों को भोजन पहुंचाना, एंबुलेंस की सेवा, डॉक्टरों की मदद की जा रही है। इसके अलावा शहर में जगह-जगह जाकर टीम द्वारा मास्क और काढ़ा भी बांटा जा रहा है और सरकार की मदद से वैक्सीन के कैंप लगाए जा रहे हैं। साथ ही पॉजिटिव विचार श्रृंखला के द्वारा लोगों में जागरूकता और सकारात्मकता लाने के लिए विचार गोष्ठियों का भी आयोजन किया जा रहा है। कनवीनर सुखदेव सिंह ने बताया कि कोविड रिस्पांस टीम द्वारा शहर के जिलाधीश घनश्याम थोरी को भी एक पत्र भेज जरूरत पड़ने पर सरकार इस टीम का इस्तेमाल करने करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed