फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Corona can get 50 thousand helpThe family of the person killed in the epidemic

50 हजार की सहायता प्राप्त कर सकता है कोरोना महामारी में मारे गए व्यक्ति का परिवार

Tue, 19 Apr 2022 10:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Corona can get 50 thousand helpThe family of the person killed in the epidemic
जालंधर। कोरोना महामारी दौरान अपने परिवारिक सदस्य को गंवा चुके लोग सरकार की तरफ से जारी 50 हजार की वित्तीय सहायता ले सकते हैं। जिला प्रशासन की माने तो जालंधर के 1102 परिवारों को 50-50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की भी गई है। इस बारे में डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी का कहना है कि अब तक कुल 1102 परिवारों (अनाथ बच्चों सहित) ने सरकार की तरफ से दी जा रही इस वित्तीय सहायता का लाभ लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बाकी रहते सभी ऐसे परिवारों को भी इस सहायता के लिए अप्लाई करने की अपील की है। डीसी ने कहा कि योग्य परिवार जिला प्रशासकीय कंप्लैक्स की पहली मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 106 से आवेदन पत्र फार्म प्राप्त कर सकते हैं। इसके इलावा फार्म जालंधर जिले की अधिकारित वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि प्रशासन की तरफ से यह सहायता महामारी प्रभावित बच्चों को दी जा रही है, जिन्होंने कोविड -19 कारण अपने माता या पिता या फिर दोनों को गंवा दिया है। ऐसे बच्चे जिन्होंने अपने घर की रोजी-रोटी कमाने वाले को खो दिया है, अपनी पढ़ाई में सहायता के अलावा 1500 रुपये महीना वार पेंशन के योग्य हैं। डिप्टी कमिश्नर ने यह कहा कि जो कोई भी अपने माता-पिता को ख़ो चुका है। वह वित्तीय सहायता और पेंशन का लाभ लेने के लिए अप्लाई कर सकता है। उन्होंने अथॉरटी को ऐसे मामलों की समय पर पड़ताल यकीनी बनाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed