फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Cook in the house suddenly caught fire shoppers who saved the lives of three children

घर में खाना बनाते अचानक लगी आग, दुकानदारों ने बचाई तीन बच्चों की जान

Thu, 10 Dec 2015 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 10 Dec 2015 03:13 PM IST
विज्ञापन
Cook in the house suddenly caught fire  shoppers who saved the lives of three children
गुरु नानकपुरा के एक घर में तीन बच्चों की ओर से खाना गर्म करते समय अचानक घर में आग लग गई। इस दौरान तीनों बच्चे घर में अकेले थे। उनके माता-पिता काम पर गए थे।
विज्ञापन


आग के बढ़ते बच्चों ने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों ने बच्चों को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार गुरु नानकपुरा निवासी मनोज और उसकी पत्नी अपने तीन बेटों अमित, सुमित और नमित को कमरे में छोड़कर काम पर चले गए।
विज्ञापन


मनोज किसी कूलर बनाने वाली दुकान में काम करता है, जबकि उसकी पत्नी स्कूल में बच्चों का रिजल्ट पता करने गई थी। इस दौरान बच्चों की ओर से खाना गर्म करते समय अचानक रसोई में रखे कपड़े को आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही आग भड़की बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के दुकानदार इकट्ठा हो गए। उन्होंने हिम्मत दिखाकर बच्चों को आग से बाहर निकाला।

घटना की जानकारी बच्चों के माता-पिता को दी गई। दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया। इलाका निवासियों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

मौके पर आई दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। इस घटना के दौरान बच्चों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, मगर घर का काफी सामान जल कर राख हो गया।


इलाका निवासियों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी। मौके पर आई दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।

इस घटना के दौरान घर का काफी सामान जल कर राख हो गया। जालंधर में बीते दिनों पहले अमन नगर में एक दंपति अपने घर में बच्चों को अकेला छोड़ गए थे। इस दौरान घर में आग लगने से बच्चों को मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed