{"_id":"6aaa615402832f21fc09b849","slug":"controversy-over-music-video-shoot-at-dav-college-jalandhar-case-registered-against-punjabi-singer-nijjar-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी कॉलेज में गाने की शूटिंग को लेकर विवाद: हथियारों के प्रदर्शन पर आपत्ति, पंजाबी गायक निज्जर पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी कॉलेज में गाने की शूटिंग को लेकर विवाद: हथियारों के प्रदर्शन पर आपत्ति, पंजाबी गायक निज्जर पर केस दर्ज
Wed, 16 Sep 2026 03:00 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Wed, 16 Sep 2026 03:00 PM IST
सार
प्रो. एमपी सिंह का कहना है कि वह लंबे समय से गन कल्चर के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उनके मुताबिक, शूटिंग के दौरान सामने आए विजुअल्स में कथित तौर पर हथियारों का प्रदर्शन किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में युवाओं के बीच ऐसे कंटेंट के प्रसार को लेकर सवाल खड़े होते हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते प्रो. एमपी सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
डीएवी कॉलेज जालंधर में पंजाबी गायक हरिंदर पाल सिंह निज्जर के नए गाने की शूटिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शूटिंग से सामने आए वीडियो को लेकर शहर के ट्यूटर एवं समाजसेवक प्रो. एमपी सिंह ने आपत्ति जताई है। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया और कॉलेज की मैनेजमेंट कमेटी को पत्र भेजकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
इसके बाद थाना डिवीजन नंबर-1, जालंधर में निज्जर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में बीएनएस की धारा 223, 190 और आर्म्स एक्ट की धारा 25-30 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।
प्रो. एमपी सिंह का कहना है कि वह लंबे समय से गन कल्चर के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उनके मुताबिक, शूटिंग के दौरान सामने आए विजुअल्स में कथित तौर पर हथियारों का प्रदर्शन किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में युवाओं के बीच ऐसे कंटेंट के प्रसार को लेकर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि डीएवी कॉलेज ने शिक्षा, संगीत और प्रशासन के क्षेत्र में कई प्रतिष्ठित हस्तियां दी हैं। ऐसे संस्थान में गन कल्चर से जुड़े दृश्य फिल्माए जाने पर उन्होंने चिंता जताई है। उनका सवाल है कि अगर शूटिंग के दौरान कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
विज्ञापन
प्रो. एमपी सिंह ने कॉलेज में शूटिंग की अनुमति और इससे जुड़े भुगतान को लेकर भी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि शूटिंग के लिए कॉलेज को कोई राशि मिली है, तो उसके इस्तेमाल और प्रक्रिया की भी पारदर्शी जांच होनी चाहिए। उन्होंने डीएवी मैनेजमेंट से भी शिकायत करते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। साथ ही गायकों से युवाओं को सकारात्मक संदेश देने वाले गीतों को बढ़ावा देने की अपील की।