फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Contractors beat up Scheduled Castes on suspicion of illegal liquor

अवैध शराब के शक में ठेकेदारों ने अनुसूचित जाति के लोगों को पीटा

Thu, 23 Jan 2020 04:42 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Contractors beat up Scheduled Castes on suspicion of illegal liquor
गांव थांदेवाला की अनाज मंडी के पास रहने वाले अनुसूचित जाति से संबंधित गरीब लोगों को ठेकेदारों ने बुरी तरह से पीटा। जिससे तीन लोग घायल हो गए। उधर, थाना सदर पुलिस ने पार्षद समेत कुल 16 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में थांदेवाला निवासी भगवान सिंह ने बताया कि उसके बेटे का जन्मदिन था और वह केक लेकर घर जा रहा था। मगर ठेकेदारों को संदेह हुआ कि वह अवैध शराब लेकर जा रहे हैं तो उन्होंने उसके पीछे गाड़ी लगाकर एकदम से उनके आगे गाड़ी लगा दी। जिस कारण वह घबरा गया। इस बात को लेकर ही उसकी उनके साथ बहस हो गई। मगर उस समय वे वहां से बहस के बाद चले गए। घर जाकर अनाज मंडी में केक काटने के बाद वे शराब पीने में लगे थे। इस दौरान दो गाड़ियों में आए ठेकेदारों ने आते ही जाति सूचक गालियां देते हुए पिटाई करनी शुरू कर दी। उन्होंने तेजधार हथियारों से वार किए जिससे तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक साथी गुरप्रीत सिंह को तो वह उठाकर अपने दफ्तर ले आए। वहां उसकी बुरी तरह से पिटाई की। उन्हें सरकारी अस्पताल में भी भर्ती नहीं होने दिया गया। जिस कारण वह प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हो गए। थाना सदर पुलिस ने पार्षद जग्गी सिंह, जीता सिंह, दविंदर कोच, शामा के अलावा बारह लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed