Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Contractor fined for not providing truck and full labor for lifting

Jalandhar News: लिफ्टिंग के लिए ट्रक और पूरी लेबर उपलब्ध नहीं करवाने पर ठेकेदार को लगाया जुर्माना

Sat, 27 Apr 2024 10:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 27 Apr 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Contractor fined for not providing truck and full labor for lifting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। अबोहर की अनाज मंडी में गेहूं के अंबार लगे होने व समय पर लिफ्टिंग न होने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगाया गया है। डिप्टी कमिश्नर डॉ. सेनू दुग्गल ने बताया कि अबोहर मार्केट कमेटी के अधीन मंडियों में गेहूं की ढुलाई के लिए टेंडर की शर्तों और मांग के अनुरूप ट्रक व लेबर उपलब्ध न करवाने पर ठेकेदार पर जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना उसकी कुल रकम का दो फीसदी होगा।

उपायुक्त ने बताया कि यह जुर्माना मिढ़ा हैंडलिंग कंपनी पर लगाया गया है। इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय द्वारा उक्त व्यक्ति को बाकायदा पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि उक्त ट्रांसपोर्टर को टेंडर की शर्तों के मुताबिक एजेंसियों की जरूरत के मुताबिक ट्रक और लेबर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे, ताकि मंडियों से गेहूं का उठान जल्दी हो सके। लेकिन उक्त ट्रांसपोर्टर ने लापरवाही बरती, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने अन्य ट्रांसपोर्टरों को भी फटकार लगाई कि जो भी टेंडर की शर्तों के मुताबिक खरीद एजेंसियों को लेबर या ट्रक उपलब्ध नहीं कराएगा, उसके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


फोटो : अबोहर की अनाज मंडी में गेहूं की बोरियों के लगे अंबार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed