{"_id":"574835d14f1c1b2f07691088","slug":"congress-protest-congress-party-leaders-protest-nagar-nigam-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने निगम कमिश्नर के खिलाफ लगाया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने निगम कमिश्नर के खिलाफ लगाया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 27 May 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा के विवादित बयान के खिलाफ उतरे कांग्रेसियों ने शुक्रवार को निगम कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने नगर निगम और निगम कमिश्नर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेसियों के अनुसार निगम कमिश्नर ने स्वीपिंग मशीन की प्रस्तुति के दौरान विवादित बयान दिया था, जो बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। कांग्रेसियों ने कहा कि जब तक कमिश्नर माफी नहीं मांगते तब तक वे रोज दो घंटे के लिए कमिश्नर दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेंगे। निगम के विपक्ष दल के पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश राजा ने कहा कि शहर की साफ सफाई को लेकर स्वीपिंग मशीन की रखी गई प्रस्तुति के दौरान निगम कमिश्नर की ओर से दिया गया बयान कि आगे भी घोटाला होने दो बेहद गैर जिम्मेदारना था।
निगम कमिश्नर एक उच्च अधिकारी है, उन्हें इस तरह का बयान देना शोभा नहीं देता है। ऐसे गैर जिम्मेदाराना बयान निगम में भ्रष्टाचार की ओर बढ़ावा देंगे। जगदीश राजा ने कहा कि स्वीपिंग मशीन की प्रस्तुति के दौरान कांग्रेसियों ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था। इस पर निगम कमिश्नर ने बयान दिया था कि जहां इतने घोटाले हुए हैं आगे भी होने दो। उन्होंने कहा कि निगम कमिश्नर को इस गैरजिम्मेदारना बयान के खिलाफ सबके सामने माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
राजा ने कहा कि जब तक निगम कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा माफी नहीं मांगते तब तक कांग्रेसी नेता रोज साढ़े दस से साढ़े 11 बजे तक धरना देकर नारेबाजी करेंगे। इस दौरान जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान राजिंदर बेरी, निर्मल निम्मा, परमजीत सिंह काहलो, मनोज अरोड़ा, अरुण जैन, तरसेम लखोत्रा, पल्लनी स्वामी और पवन कुमार मौजूद थे।