{"_id":"579c79b64f1c1bf12221e900","slug":"congress-meeting-rajinder-kaur-bhattal-congress-leader-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी, केजरीवाल और बादल तीनों पंजाब के दुश्मन : भट्ठल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी, केजरीवाल और बादल तीनों पंजाब के दुश्मन : भट्ठल
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
Updated Sat, 30 Jul 2016 03:26 PM IST
विज्ञापन
जालंधर में रैली के दौरान लोगों को संबाधित करतीं राजिंदर कौर भट्ठल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंदर कौर भट्ठल का कहना है कि पीएम मोदी, केजरीवाल और बादल तीनों पंजाब के दुश्मन हैं और वे सूबे के हालात खराब कर रहे हैं।
जहां पीएम मोदी भगवा करण को बढ़ावा दे रहे हैं, वहीं केजरीवाल की टीम पंजाब में धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम कर रही है और बादल पंजाब में अमन शांति भंग करवा रहे हैं। तीनों का एक ही मकसद है कि किसी तरह पंजाब की सत्ता पर काबिज हुआ जा सके।
भट्ठल शुक्रवार को जालंधर कैंट हलके के कांग्रेसी नेताओं को संबोधित कर रही थी। इस दौरान कैंट हलके से हजारों लोगों ने शिरकत की। यह रैली कांग्रेस देहाती के प्रधान व पूर्व विधायक जगबीर बराड़ की अगुवाई में करवाई गई। इसमें पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष चौधरी, हंसराज हंस, सांसद चौधरी संतोख सिंह, पूर्व मंत्री अवतार हेनरी, सेठ सतपाल मल, कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. नवजोत दहिया ने संबोधित किया।
भट्ठल ने कहा कि बादल ने पंजाब को लूटकर अपना खजाना भर लिया है। कांग्रेस सरकार सत्ता में आने पर इस लूट के माल को जब्त करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी वर्करों और जनता के साथ धक्केशाही हो रही है। पंजाब में सरकार बनते ही कांग्रेस इसका पूरा हिसाब किताब लेगी। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं व वर्करों को मैदान में डट जाने की अपील की। इस दौरान कैंट विधानसभा हलके से भारी संख्या में लोग रैली में पहुंचे।