फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   congress leader, sunil jakhar, press conference, chief minister badal, CCL, Jalandhar, punjab

बादल सीसीएल पर पंजाब की जनता को कर रहे गुमराह : जाखड़

Thu, 23 Jun 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 23 Jun 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
congress leader, sunil jakhar, press conference, chief minister badal, CCL, Jalandhar, punjab
जालंधर में प्रेसवार्ता करते सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुनील जाखड़ ने कहा कि सीएम प्रकाश सिंह बादल सीसीएल पर पंजाब की जनता को गुमराह कर रहे हैं। जाखड़ ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आरोप लगाया कि सीएम झूठ बोल रहे हैं कि पीएम और वित्तमंत्री ने कमेटी बनाकर मामला हल कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वास्तव में हकीकत यह है कि सीएम बादल अपनी पेशी पर मोदी के दरबार में गए थे, ताकि 22 हजार करोड़ के अनाज घोटाले से खुद को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बादल से 22 हजार करोड़ का लेखा जोखा मांग रही है। बादल पीएम हाउस से बाहर आकर उलटा बयान दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जाखड़ ने पुरानी खबरों को दिखाते हुए कहा कि खुद केंद्र सरकार ने सीसीएल पर यह कहकर रोक लगाई है कि पहले 12 हजार करोड़ अनाज घोटाले का हिसाब दिया जाए। कैग की रिपोर्ट 12 हजार करोड़ का घोटाला बता रही है, जबकि बैंकर्स 22 हजार करोड़ की राशि का घोटाला बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखड़ बोले कि सीएम बादल ने बीती 18 अप्रैल को यह बयान दिया था कि अनाज घोटाले से क्लीन चिट मिल गई है। हकीकत यह है कि केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस पीके झा के नेतृत्व में जांच के लिए कमेटी बना रखी है। इसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही सीसीएल का मसला हल हो पाएगा।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुनील जाखड़ ने कहा कि बादल एसवाईएल के मुद्दे पर केंद्र सरकार से बात करने के लिए क्यों कतरा रहे हैं। यह मामला तो केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर कर रखा है और अब तो केंद्र में शिअद-भाजपा गठबंधन की सरकार है।


उन्होंने कहा कि सरकार इस मसले को दिनों में हल कर सकती है, लेकिन बादल पंजाब की जनता की कुर्बानी लेने की बात पर कर सनसनी फैला रहे हैं। जाखड़ ने कहा कि बादल पंजाब की जनता को भड़काकर दंगे फैलाकर लोगों का ध्यान मुद्दों से हटाना चाहते हैं।  इस दौरान जिला शहरी प्रधान राजिंदर बेरी, देहाती प्रधान जगबीर बराड़ भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed