फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   congress leader, sunil jakhar, BJP leaders, land scam investigation, ferozepur, jalandhar

भाजपा नेताओं के इशारे पर हो रहे कब्जे: जाखड़

Sat, 25 Jun 2016 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sat, 25 Jun 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
congress leader, sunil jakhar, BJP leaders, land scam investigation, ferozepur, jalandhar
सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस उपप्रधान व मुख्य प्रवक्ता सुनील जाखड़ ने अकाली-भाजपा सरकार को कब्जे वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की ओर से होशियारपुर जमीन घोटाले की जांच विजिलेंस को देने की घोषणा करना केवल जनता में भू-माफिया के खिलाफ फैले विद्रोह को कम करने की कोशिश के अलावा कुछ नहीं है।
विज्ञापन


इससे पूर्व भी अकाली जत्थेदारों ने अबोहर में नगर परिषद की तकरीबन 100 करोड़ की जमीन पर कब्जा किया गया था। उन्होंने यह मामला 18 मार्च 2015 को विधानसभा में उठाया था। इसके बाद इसकी जांच स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी ने विजिलेंस को सौंपने का आश्वासन दिया था लेकिन 15 माह बीत जाने के बाद भी जांच आज तक शुरू ही नहीं हो सकी। वहां अब भी भू-माफिया का कब्जा बरकरार है।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि सत्ताधारी अकाली-भाजपा नेताओं की शह पर पूरे प्रदेश में भू-माफिया ने करोड़ों रुपयों की जमीनों पर अवैध कब्जे किए हुए हैं। राज्य में कांग्रेस की सरकार के गठन के बाद एक आयोग का गठन किया जाएगा जो सारे राज्य में हुए कब्जों की जांच कर तीन माह में अपनी रिपोर्ट देगा। जांच में दोषी पाए जाने वाले नेताओं व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अगर सच में पंजाब में फैले भू-माफिया पर नकेल कसना चाहते हैं तो उन्हें चाहिए कि होशियार ओर अबोहर में हुए जमीन घोटाले की न केवल विजिलेंस को जांच का आदेश दे बल्कि वह विजिलेंस विभाग को आदेश करे कि वह 15 दिन के अंदर अपनी जांच पूरी कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed