फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young man killed and three injured during Conflict between two groups

फरीदकोट में दो गुटों में टकराव, गोली लगने से युवक की मौत, तीन घायल

Sat, 05 Dec 2020 11:05 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 05 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
A young man killed and three injured during Conflict between two groups
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फरीदकोट के सादिक कस्बे में शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे दो गुटों के बीच मामूली बात को लेकर हुए झगड़े के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से गांव डोड निवासी कुलदीप सिंह की मौत हो गई। वहीं छर्रे लगने से दविंदर सिंह, नवदीप सिंह घायल हो गए।

विज्ञापन


इसके अलावा राजकरण सिंह तेजधार हथियार के हमले में घायल हुआ है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना सादिक पुलिस ने घायल दविंदर सिंह की शिकायत पर चार नामजद और 7-8 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार गांव डोड निवासी कुलदीप सिंह ने अपने साले गांव डभंगेवाला निवासी दविंदर सिंह को फोन पर सूचना दी थी कि उसे गांव जस्सेआना निवासी हरबिलास सिंह ने जान से मारने की धमकी दी है और वह सादिक आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद दविंदर सिंह, धर्मवीर सिंह, नवदीप सिंह, राजकरण सिंह व मनदीप सिंह सादिक पहुंचे। अभी वह आपस में बात ही कर रहे थे कि तीन गाड़ियों में सवार होकर आए हरबिलास सिंह, जगजीत सिंह, मनप्रीत सिंह व धनवंत सिंह समेत 7-8 अज्ञात लोगों ने कुलदीप सिंह व साथियों पर हमला कर दिया।

इस दौरान हरबिलास सिंह ने राइफल व धवनंत सिंह पिस्तौल से कुलदीप सिंह पर फायर किए। गोली लगने से वह जमीन पर गिर गया। इस दौरान बाकी अपने बचाव में दौड़े तो उन पर भी फायरिंग की गई। साथ ही कार में बैठे राजकरण सिंह पर मनप्रीत सिंह व अन्य ने तेजधार हथियारों से वार किए। सभी घायलों को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।

वहां डॉक्टरों ने कुलदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह एसएसपी स्वर्णदीप सिंह, डीएसपी जसतिंदर सिंह, डीएसपी सतविंदर सिंह विर्क ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

थाना सादिक के एसएचओ राजबीर सिंह सरां ने बताया कि पुलिस ने दविंदर सिंह के बयान पर आरोपी हरबिलास सिंह, जगजीत सिंह, मनप्रीत सिंह व धनवंत सिंह और उनके 7-8 अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed