फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   college

एलपीयू ने एआईयू फेस्ट की लिटरेरी ट्राफी जीती

Mon, 02 Dec 2013 10:36 PM IST
अमर उजाला, जालंध्ार
अमर उजाला, जालंध्ार Updated Mon, 02 Dec 2013 10:36 PM IST
विज्ञापन
college
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के 29वें नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में ओवरऑल लिटरेरी ट्राफी जीतकर एक बार फिर विश्वविद्यालय और पंजाब का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


एलपीयू ने लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित किए गए फेस्टिवल तरुण उल्लास 2013 की ओवरआल उपविजेता ट्राफी भी जीती है।

फेस्टिवल भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा समर्थित किया गया था। एलपीयू के 40 विद्यार्थियों के एक दल ने संगीत, नृत्य और थियेटर की श्रेणियों के अंतर्गत 25 स्पर्धाओं में भाग लिया और 8 प्रथम स्थान, 3 द्वितीय और 8 तृतीय पोजीशन हासिल की। एलपीयू की टीमें अब 18 से 24 फरवरी 2014 तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (हरियाणा) में आयोजित होने वाले एआईयू के इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल में 11 प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए योग्य हैं।
विज्ञापन

एलपीयू के विद्यार्थियों को शास्त्रीय वाद्य यंत्र परकशन, पश्चिमी समूह गीत, शास्त्रीय नृत्य, मिमिक्री, स्किट, एलोक्यूशन, डिबेट तथा इंस्टालेशन में 22 स्वर्ण पदक मिले, प्रश्नोत्तरी, स्पॉट चित्रकारी और कार्टूनिंग में 5 रजत पदक और क्लासिकल वोकल सोलो, शास्त्रीय वाद्य यंत्र नॉन-परकशन, लाइट वोकल इंडियन, वेस्टर्न वोकल सोलो, भारतीय समूह गीत, लोक आर्केस्ट्रा, पोस्टर मेकिंग और स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं में 24 कांस्य पदक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाग लेने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने विद्यार्थियों को अब आगे एआईयू के नेशनल फेस्ट में अपनी योग्यता सिद्ध करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed