फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Cold havoc continues in Punjab, temperature in Ludhiana and Patiala remained below normal.

Jalandhar News: पंजाब में ठंड का कहर जारी, लुधियाना व पटियाला का पारा सामान्य से नीचे रहा

Thu, 21 Dec 2023 12:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cold havoc continues in Punjab, temperature in Ludhiana and Patiala remained below normal.
पटियाला। पंजाब में ठंड का कहर जारी है। बुधवार को पटियाला व लुधियाना में तापमान सामान्य से नीचे रहा। खास तौर से लुधियाना का दिन का तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे और रात का 1.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि पटियाला का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग ने 21 से 24 दिसंबर तक पंजाब के 18 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत इन जिलों में सुबह व शाम के वक्त घनी धुंध पड़ेगी, जिससे रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने 23 दिसंबर को माझा और दोआबा क्षेत्रों के जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की भविष्यवाणी कर दी है। ऐसा 22 दिसंबर को पंजाब में सक्रिय हो रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। सबसे कम 3.7 डिग्री तापमान फतेहगढ़ साहिब का रहा। इसके अलावा अमृतसर में रात का पारा 4.3 डिग्री, लुधियाना का 5.1 डिग्री, पटियाला का 5.4, पठानकोट का 5.9, बठिंडा का 6.0, फरीदकोट का 5.6, गुरदासपुर का 5.0, एसबीएस नगर का 6.0, बरनाला का 7.3, मोगा का 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री फरीदकोट का रहा। लुधियाना का 20.0 डिग्री, पटियाला का 20.2, पठानकोट का 21.8, बठिंडा का 22.0, फरीदकोट का 22.0, गुरदासपुर का 20.0, बरनाला का 22.3 और मोगा का 21.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed