फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   cm parkash singh badal, sangat darshan, panjab news, lambi, muktsar

कांग्रेस और आप कर रहे पंजाब विरोधी सियासत: सीएम

Sat, 03 Sep 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/(लंबी/मुक्तसर)
ब्यूरो,अमर उजाला/(लंबी/मुक्तसर) Updated Sat, 03 Sep 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
cm parkash singh badal, sangat darshan, panjab news, lambi, muktsar
लंबी हलके में शनिवार को शगुन स्कीम के चेक सौंपते मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने लंबी विधान सभा क्षेत्र के गांवों में दूसरे दिन संगत दर्शन के दौरान लोगों से आगामी चुनाव में शिअद-भाजपा गठबंधन के हक में समर्थन मांगा।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने एकबारगी फिर से कांग्रेस और आप को गरीबों की दुश्मन सरकार करार दिया।

 मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने प्रदेश के लोगों को सचेत करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में अगर इन दलों मेंसे किसी भी दल के हाथ सत्ता आ गई तो शिअद-भाजपा गठबंधन की ओर से शुरू की गई जनहित की सभी योजनाएं व मिल रही सब्सिडी बंद कर दी जाएगी। इसलिए लोग इन दलों के नेताओं के बहकावे में न आएं। गठबंधन सरकार ने गरीबों के लिए आटा-दाल, पेंशन, शगुन, बिजली, माई भागो विद्या योजना, भगत पूरन सिंह बीमा योजना समेत अनेकों योजनाएं चला रखी हैं लेकिन चुनाव में कांग्रेस या आप सत्ता में आ जाती है तो फिर लाभार्थियों को इन योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार ने वहां गरीबों की भलाई के लिए कोई कार्य नहीं किया। इस दल के नेता पंजाब के लोगों के भले के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर टिप्पणी करते हुए लाभार्थियों को भिखारी बता उनका अपमान कर रहे हैं। ऐसे लोगों से राज्य के भले की क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि न तो कैप्टन अमरिंदर सिंह और न ही अरविंद केजरीवाल लोगों की समस्याएं सुनने के लिए संगत दर्शन कर गांवों में जाते हैं। यही दोनों नेता ही नहीं बल्कि कोई नेता भी उनकी तरह संगत दर्शन कर गर्मी-सर्दी में लोगों के बीच नहीं जाता। इसलिए मतदाता अपना वोट डालने से पहले अपने हमदर्द और दुश्मन दोनों को अच्छी तरह पहचान लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन तीसरी बार सरकार बना दोहराएगा इतिहास 
गांव चन्नू में सीएम ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह एसवाईएल मुद्दे पर झूठ बोल रहे हैं। प्रदेश के सभी लोग जानते हैं कि नहर के निर्माण की योजनाबंदी कर इसे कांग्रेस ने ही लागू किया था। पंजाब के इस कोप का नींव पत्थर भी तत्कालीन कांग्रेसी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रखा था। पंजाब विरोधी किसी भी प्रोजेक्ट को मंजूर करने के बारे में वह कभी सोच नहीं सकते।

कैप्टन इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर झूठी बयानबाजी कर रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से आवाज-ए-पंजाब फ्रंट के गठन संबंधी पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नए-नए फ्रंट बनने से लोगों का भला नहीं होने वाला। बिना प्रबंधकीय तजुर्बे वाले इन नेताओं से राज्य की सियासत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला। चुनाव से पहले ऐसे और कई दल खड़े होंगे। इससे शिअद-भाजपा गठबंधन को नुकसान पहुंचने वाला नहीं है।


गठबंधन लगातार तीसरी बार सरकार बना इतिहास दोहराएगा। मुख्यमंत्री ने गांव मान, बीदोवाली, चन्नू, लालबाई, थराजवाला, धौला में भी संगत दर्शन कर लोगों की समस्याएं सुनीं। वहीं सीएम ने लाभार्थियों को शगुन स्कीम के चेक भी सौंपे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed