फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Civil hospital will get ultra modern burn unit

जालंधर : सिविल अस्पताल को मिलेगी अल्ट्रा मॉडर्न बर्न यूनिट, आरटी-पीसीआर सैंपलिंग और टेस्टिंग लैब की भी सुविधा होगी उपलब्ध

Thu, 29 Dec 2022 07:00 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital will get ultra modern burn unit
जालंधर। अत्याधुनिक बर्न वार्ड और आरटी-पीसीआर टेस्टिंग लैब सिविल अस्पताल को सौंपने की योजना है। दोनों परियोजनाएं लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार हैं। यह बातें जालंधर के डीसी जसप्रीत सिंह व विधायक रमन अरोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। वे सिविल अस्पताल में दौरा करने आए पहुंचे थे।
विज्ञापन

विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि 14 बेड वाले ‘बर्न वार्ड’ को अति आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इसे 19-बेड तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें सभी उन्नत तकनीकें उपलब्ध होंगी। यह नवनिर्मित बर्न वार्ड पूरी तरह से वातानुकूलित है। मरीजों की सुविधा के लिए गैस पाइप लाइन लगाई गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन की ओर से 1.25 करोड़ रुपये की लागत से बर्न वार्ड का निर्माण किया जा रहा है। ट्रॉमा सेंटर में स्थित यह वार्ड नए साल की सुबह से चालू हो जाने के बाद गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के लिए यह एक बड़ी सुविधा बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक और उपायुक्त ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट द्वारा प्रति दिन 1000 आरटी-पीसीआर जांच की क्षमता वाली नई प्रयोगशाला का भी दौरा किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि यह प्रयोगशाला पुराने आर्थोपेडिक्स वार्ड में बन रही है, जो उसी दिन आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट देगी।

विधायक रमन अरोड़ा ने जन औषधि केंद्र के कुछ समय तक चालू न होने की स्थिति में सिविल अस्पताल परिसर में रेडक्रॉस दवा की दुकान खुलवाने के लिए भी अधिकारियों से कहा। चिकित्सा अधीक्षक ने भी उपायुक्त को आश्वासन दिया कि सभी सुविधाएं निश्चित समय के भीतर उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed