फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Civil hospital turned into corona care patient worried due to civil hospital ESI hospital

सिविल अस्पताल कोरोना केयर में तब्दील, सिविल अस्पताल और ईएसआई अस्पताल के फेर में मरीज परेशान

Mon, 08 Mar 2021 07:10 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Civil hospital turned into corona care patient worried due to civil hospital ESI hospital
जालंधर। कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए सोमवार को सिविल अस्पताल को कोरोना केयर अस्पताल में बदल दिया गया है। हालांकि जानकारी के अभाव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस कारण पूरे दिन अस्पताल में अव्यवस्था देखने को मिली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आम बीमारियों से परेशान मरीजों के लिए ईएसआई अस्पताल में ओपीडी की व्यवस्था की गई है, लेकिन लोगों को इस बारे में सही से जानकारी नहीं थी। इस कारण सिविल अस्पताल में सुबह नौ बजे से ही पर्चियां बनवाने वालों की लंबी लाइनें लग गईं। अस्पताल के मुलाजिमों ने लोगों को काफी समझाया कि ओपीडी ईएसआई अस्पताल में बनाई गई है। वहीं पर जाकर पर्चियां कटवाएं लेकिन वे नहीं समझे और भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद सिविल अस्पताल में पर्ची बनवाने के बाद मरीजों को डॉक्टर की सलाह लेने और इलाज करवाने के लिए ईएसआई अस्पताल में जाना पड़ा। जब वे जांच करवाने ईएसआई अस्पताल पहुंचे तो उन्हें टेस्ट और एक्स-रे करवाने के लिए वापस सिविल अस्पताल आना पड़ा। इससे लोग खासे परेशान हुए। दूसरी तरफ ओपीडी ब्लॉक छोटा होने के कारण मरीजों के बीच कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed