फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   CIA staff caught three people, 41 motorcycles recovered

सीआईए स्टाफ ने तीन लोगों को किया काबू, ४१ मोटरसाइकिलें बरामद

Mon, 18 Jul 2022 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
CIA staff caught three people, 41 motorcycles recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुक्तसर। सीआईए स्टाफ पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करके उनसे चोरी की 41 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस द्वारा अदालत से रिमांड लेकर आरोपियों से और पूछताछ की जाएगी। एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले ने सोमवार को आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी राजेश कुमार व एएसआई जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने तरसेम सिंह उर्फ जागर सिंह, लखविंदर सिंह उर्फ काली तथा लवदीप सिंह उर्फ लवी निवासी गांव फतेहपुर मनियावाला को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ थाना सदर मलोट में चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। एएसआई जसवीर सिंह पुलिस पार्टी समेत गांव औलख के बस स्टैंड पर मौजूद थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि तीनों आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुक्तसर से कोटकपूरा को जा रहे हैं। यह लोग उनके पास मौजूद चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए जा रहे हैं। इस पर पुलिस पार्टी ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। इस दौरान उनसे पूछताछ की तो उन्होंने 40 और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करवाईं। इन लोगों ने मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर तथा डबवाली (हरियाणा) से यह मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। यह लोग मोटरसाइकिल चोरी करके उन्हें गांव गांव फतेहपुर मनिया में आधनिया रोड पर स्थित कॉलोनी में रखते थे। अदालत से रिमांड लेकर इनसे और पूछताछ की जाएगी। आरोपी लवदीप लवी पर पहले भी तीन केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed