{"_id":"6669d9887a2046be0f062f9e","slug":"cia-caught-gangster-with-two-pistols-kapurthala-news-c-16-1-pkl1027-443462-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: सीआईए ने दो पिस्टल समेत गैंगस्टर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: सीआईए ने दो पिस्टल समेत गैंगस्टर दबोचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक गैंगस्टर को काबू कर उसके पास से 2 देसी पिस्तौल 32 बोर बरामद किए हैं। आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया है। आरोपी को काबू कर पुलिस ने शहर में होने वाली संभावित गैंगवार की घटना को रोकने का दावा किया है। इसकी पुष्टि करते हुए सीआईए स्टाफ के इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।
सीआईए स्टाफ के इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि एक साल पहले 5 जून 2023 को बाकरखाना चौक के नजदीक कमलप्रीत सिंह उर्फ कमल तथा लवप्रीत सिंह उर्फ के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें असलहा और तेजधार हथियारों का प्रयोग किया गया था। इसके बाद दोनों गुटों के खिलाफ सिटी थाना में एफआईआर भी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। अब मालूम हुआ है कि दोनों गैंगस्टर जमानत पर कुछ दिन पहले ही बाहर आए हैं और दोनों में टकराव की संभावना है।
सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह ने यह भी बताया कि दोनों के बाहर आने और शहर में फिर से गैंगवार होने की घटना को रोकने के मंतव्य से और उच्च अधिकारियों के आदेश पर एएसआई कुलदीप सिंह सीआईए स्टाफ की टीम सहित पीर चौधरी रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान वहां कमलप्रीत सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी मोहल्ला मेहताबगढ़ शिव कॉलोनी कपूरथला को काबू किया गया और उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से 2 देसी पिस्टल 32 बोर बरामद हुए हैं। इस संबंधी सिटी थाना में आर्म्स एक्ट की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे गैंगस्टर की भी तलाश की जा रही है।