फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Children's doctor beaten up in civil hospital

सिविल अस्पताल में बच्चों के डॉक्टर को पीटा

Fri, 15 Jul 2022 11:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Children's doctor beaten up in civil hospital
फिरोजपुर। सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात बच्चों के माहिर डा. डेविड को एक व्यक्ति ने उनके चैंबर में घुसकर बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। डाक्टर से हुई मारपीट के बाद पीसीएमएस ने कामकाज बंद कर रोष प्रदर्शन किया। पीसीएमएस के प्रधान डॉ. जतिंदर कोछड़ ने कहा कि जब तक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाता, तब तक ओपीडी नहीं खोली जाएगी। शुक्रवार देर शाम तक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

डॉ. कोछड़ ने कहा कि डॉ. डेविड के पास एक व्यक्ति आया जो पुरानी रंजिश रखता था। उसने आते ही डॉ. डेविड और डा. गगनदीप के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी दोनों डाक्टरों से मारपीट कर भाग गया। इस संबंध में पुलिस को सूचित किया, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। डॉ. कोछड़ ने कहा कि आरोपी के खिलाफ जब तक मामला दर्ज नहीं किया जाएगा, कोई भी डॉक्टर ओपीडी में नहीं बैठेगा। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। ये पहला मामला नहीं है, इससे पूर्व भी कई डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार किया जा चुका है। उधर, पंजाब स्टेट मेडिकल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अखिल सरीन ने कहा कि डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस व्यक्ति ने डॉक्टर के साथ मारपीट की है, उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जब तक मामला दर्ज नहीं होगा ओपीडी नहीं खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed