फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Children park open gym built under flyover Abohar

अबोहर में फ्लाई ओवर के नीचे बनेंगे चिल्ड्रन पार्क और ओपन जिम

Wed, 23 Dec 2020 10:53 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Children park open gym built under flyover Abohar
अबोहर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर को साफ-सुथरा बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसी कड़ी में हनुमानगढ़ रोड फ्लाई ओवर के नीचे खाली पड़ी जगह को 6-6 ब्लॉकों में बांटा जाएगा। यह पर बच्चों का पार्क, ओपन जिम और बैडमिंटन कोट आदि बनाया जाएगा। यह जानकारी निगम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संदीप गुप्ता ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले ब्लॉक में कचरा गाड़ियों और रेहड़ियों आदि की पार्किंग बनाई जाएगी। जबकि दूसरे ब्लॉक में साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। इसी प्रकार 24 मीटर लंबे और 8 मीटर चौड़े तीसरे ब्लॉक में चिल्ड्रेन पार्क बनाया जाएगा। इसमें झूले और फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। ओवर ब्रिज के नीचे पक्षियों के आवास को देखते हुए चौथा ब्लॉक बनाया जाएगा। इसमें पक्षियों के रहने व दाना-पानी की व्यवस्था की जाएगी। पांचवें ब्लॉक में ओपन जिम और छठे ब्लॉक में बैडमिंटन कोट बनाया जाएगा। इसकी लंबाई-चौड़ाई चिल्ड्रेन पार्क जितनी ही होगी। सभी ब्लॉकों के चारों तरफ ग्रिल लगाई जाएगी और प्रवेश के लिए रैम्प बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed