फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Centre gave a sealed report to the High Court on Majithia's security

Jalandhar News: मजीठिया की सुरक्षा पर केंद्र ने हाईकोर्ट में दी सील बंद रिपोर्ट

Mon, 19 May 2025 08:35 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
Centre gave a sealed report to the High Court on Majithia's security
-अगली सुनवाई अब 28 मई को, तब तक पंजाब सरकार देगी पूरी सुरक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की सुरक्षा पर चल रहे विवाद पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मजीठिया की सुरक्षा मामले में केंद्र सरकार ने हाई कोर्ट को एक सीलबंद रिपोर्ट सौंपी।

हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार की रिपोर्ट देखने के बाद सुनवाई 28 मई तक की स्थगित कर दी और कहा तब तक पंजाब सरकार पर मजीठिया की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी रहेगी। पिछली सुनवाई पर पंजाब के एडीजीपी सिक्योरिटी ने अपने हलफनामे में बताया था कि मजीठिया सक्रिय राजनीति में हैं और पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं, ऐसे में उन्हें उनकी सामाजिक और राजनीतिक स्थिति को देखते हुए एक सामान्य खतरा अवश्य है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई विशेष या ठोस इनपुट नहीं है, जिससे यह कहा जा सके कि किसी एक व्यक्ति या संगठन से उन्हें सीधा खतरा है।
विज्ञापन


इस पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार के जवाब को रिकाॅर्ड पर लेते हुए केंद्र सरकार से भी इस पर जवाब दाखिल करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed