फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   CBI railway division raided the electrical branch of Ferozepur seated in the officer chamber and scrutinized

सीबीआई का रेल डिवीजन फिरोजपुर की इलेक्ट्रिकल ब्रांच में छापा, अधिकारी के चेंबर में बैठकर पुराने टेंडरों की फाइलें खंगाली

Sat, 20 Mar 2021 06:31 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
CBI railway division raided the electrical branch of Ferozepur seated in the officer chamber and scrutinized
फिरोजपुर। सीबीआई ने रेल डिवीजन फिरोजपुर की इलेक्ट्रिकल ब्रांच में दबिश देकर पुराने टेंडरों की फाइलें खंगाली हैं। जानकारों का कहना है कि ठेकेदारों ने टेंडरों में हुई हेराफेरी की शिकायत सीबीआई से की थी। सीबीआई ने शुक्रवार देर रात तक उक्त विभाग का रिकॉर्ड खंगाला और कुछ दस्तावेज अपने साथ भी ले गई।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक इलेक्ट्रिकल ब्रांच में करोड़ों के कई घोटाले चल रहे हैं, जिनकी सीबीआई जांच कर रही है। किसी ठेकेदार ने टेंडरों में हुई हेराफेरी की शिकायत सीबीआई से की थी। इसी संबंध में सीबीआई ने रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर स्थित इलेक्ट्रिकल ब्रांच में छापा मारा। सीबीआई टीम के आते ही संबंधित ब्रांच के मुलाजिमों में खलबली मच गई। सीबीआई टीम के अधिकारी ने संबंधित ब्रांच के अधिकारी के चेंबर में बैठकर पुराने सभी टेंडरों की फाइलें चेक कीं। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले टेंडरों में हेराफेरी करने के मामले में एक एसएसई (सीनियर सेक्शन इंजीनियर) पर कार्रवाई करते हुए उसे फिरोजपुर से बदलकर जम्मू क्षेत्र में भेजा था। जानकारों का कहना है कि इलेक्ट्रिकल ब्रांच में हाई वोल्टेज केबल का भी करोड़ों का घोटाला चल रहा है। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed