{"_id":"5f1582628ebc3e63d016a357","slug":"cash-and-jewelry-were-robbed-from-jweler-in-jalandhar-jalandhar-news-pkl3818969134","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर में सुनार से नकदी और गहने लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतारपुर में सुनार से नकदी और गहने लूटे
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर स्थित करतारपुर में बाइक सवार दो लुटेरों ने सोमवार को शीतला मंदिर के पास गंग सर बाजार में हनी ज्वेलर्स के मालिक का ब्रेसलेट, कड़ा, चेन और नकदी लूट ली। दुकानदार लुटेरों से भिड़ गया लेकिन आरोपी लूट करके भाग निकले।
लुटेरे दुकान पर बिना नंबर की मोटरसाइकिल से पहुंचे थे। दुकान के अंदर घुसते ही उन्होंने हनी को गन प्वाइंट पर लेकर नीचे जमीन पर गिरा लिया। सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। डीएसपी करतारपुर पर मिंदर सिंह का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लुटेरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
हनी ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे वह दुकान पर बैठे थे। इस दौरान बाइक पर दो युवक आए। उनके चेहरे ढके हुए थे। दोनों ने दुकान में घुसते ही हनी को गन प्वाइंट पर ले लिया और सारा माल हवाले करने के लिये कहा। हनी बहादुरी दिखाते हुए लुटेरों से भिड़ गए लेकिन लुटेरों ने हनी को जमीन पर गिराकर पिस्तौल तान दी। इसके बाद लुटेरों ने उससे कड़ा, ब्रेसलेट व 50 हजार की नकदी लूट ली और फरार हो गए।