{"_id":"6a88299acde9dd990e01d454","slug":"case-registered-for-fraud-of-15-lakh-under-the-pretext-of-sending-someone-to-canada-moga-news-c-371-1-mog1001-103019-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: कनाडा भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: कनाडा भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज
Fri, 21 Aug 2026 04:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 21 Aug 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। पुलिस ने कनाडा भेजने और पीआर दिलाने का झांसा देने वाले एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। उस पर 15 लाख रुपये की ठगी का आरोप है।
कालेके निवासी त्रिलोचन सिंह ने थाना बाघापुराना में शिकायत दर्ज कराई कि सुखविंदर सिंह निवासी मानसरोवर गार्डन, पश्चिमी दिल्ली ने उनके बेटे को कनाडा भेजने और पीआर दिलाने का वादा किया था। आरोपी ने तीन बार में 5-5 लाख रुपये लेकर कुल 15 लाख रुपये ठगे। पैसे लेने के बाद सुखविंदर ने बेटे को कनाडा नहीं भेजा और न ही पीआर दिलवाई। पैसे वापस मांगने पर वह टालमटोल करने लगा। जांच रिपोर्ट और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के बाद थाना बाघापुराना पुलिस ने सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।