{"_id":"615c6f7a8ebc3e09c641e0ec","slug":"case-registered-against-deep-sidhu-video-inciting-religious-sentiments-goes-viral-jalandhar-news-pkl429080651","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों में दीप सिद्धू: जालंधर में पुलिस ने दर्ज किया केस, वायरल वीडियो में धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादों में दीप सिद्धू: जालंधर में पुलिस ने दर्ज किया केस, वायरल वीडियो में धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
Tue, 05 Oct 2021 09:00 PM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 09:00 PM IST
सार
गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल किले पर हुई हिंसा में दीप सिद्धू को आरोपी बनाया गया है। डीसीपी गुरमीत सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच करेगी और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
दीप सिद्धू (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने पॉलीवुड अभिनेता दीप सिद्धू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। गुरु रविदास टाइगर फोर्स के प्रधान जस्सी तलहन के बयान पर पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू के खिलाफ थाना बारादरी में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दीप सिद्धू पर आरोप है कि उन्होंने एक वीडियो में वाल्मीकि और रविदास समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले शब्द इस्तेमाल किये हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रोष फैल गया।
विज्ञापन
थाना बारादरी पुलिस ने आईटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरु रविदास टाइगर फोर्स के पंजाब प्रधान जस्सी तलहन सहित अन्य लोगों ने दीप सिद्धू की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
जस्सी तलहन ने कहा कि अभिनेता दीप सिद्धू पहले भी विवादों में रहे हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल किले पर हुई हिंसा में उसे आरोपी बनाया गया है। डीसीपी गुरमीत सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच करेगी और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।