{"_id":"66eee7eadfaeea57a30d5fe6","slug":"case-filed-against-three-including-husband-for-cutting-nose-and-hair-of-married-woman-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-102644-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: विवाहिता के नाक-बाल काटने के आरोप में पति समेत तीन पर पर्चा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: विवाहिता के नाक-बाल काटने के आरोप में पति समेत तीन पर पर्चा दर्ज
Sat, 21 Sep 2024 09:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 21 Sep 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में दाखिल है पीड़िता
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद/फिरोजपुर। थाना वैरोके पुलिस ने दहेज की खातिर विवाहिता की नाक-बाल काटने के अलावा उसके गुप्तांग पर कैंची से वार कर जख्मी करने के आरोप में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।
उधर, मामले की जांच कर रहे एएसआई सतपाल सिंह का कहना है कि पीड़िता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में दाखिल है। पीड़िता वासी काठगढ़ ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 19 सितंबर की शाम करीब छह बजे अपने घर के प्रांगण में काम कर रही थी। उसका पति अमरजीत सिंह, ससुर देसा सिंह वासी काठगढ़ और ननद ने उसे अपने मायके परिवार से धनराशि लाने के लिए कहा। उसने मायके से धनराशि लाने के लिए साफ मना कर दिया। यह बात सुनते ही पति अमरजीत ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। ससुर और ननद भी उसे बुरी तरह पीटने लगे। तीनों ने उसके बाल और नाक काट दिए। यही नहीं उसके गुप्तांग पर कैंची से वार कर जख्मी कर दिया।
पीड़िता का आरोप है कि उसे आरोपियों ने जलाने की कोशिश भी की थी। आरोपी उसे मायके घर के बाहर जख्मी हालत में फेंक गए थे। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति अमरजीत सिंह, ससुर व ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।