{"_id":"608d7cad8ebc3e0a8a525328","slug":"case-filed-against-professor-who-took-class-in-bus-jalandhar-news-pkl4120843167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: बस में क्लास लगाने वाले टीचर पर केस, डीसीपी बोले-पढ़े लिखे लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: बस में क्लास लगाने वाले टीचर पर केस, डीसीपी बोले-पढ़े लिखे लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए
Sat, 01 May 2021 09:37 PM IST
पंजाब ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 09:37 PM IST
सार
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण पंजाब सरकार ने कोचिंग क्लासें लगाने पर पाबंदी लगाई हुई है। कोचिंग फेडरेशन के जिला प्रधान व केमिस्ट्री के प्रोफेसर एमपी सिंह ने शुक्रवार को पंजाब रोडवेज की बस में सवार होकर विद्यार्थियों की क्लास ली थी।
विज्ञापन
जालंधर में बस में पढ़ाते प्रो़ एमपी सिंह।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच जालंधर में पंजाब रोडवेज की बस में सवार होकर विद्यार्थियों की क्लास लगाने वाले केमिस्ट्री के प्रोफेसर एमपी सिंह के खिलाफ कोविड नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी कटाक्ष किया था।
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण पंजाब सरकार ने कोचिंग क्लासें लगाने पर पाबंदी लगाई हुई है। इसी बात से खफा होकर कोचिंग फेडरेशन के जिला प्रधान व केमिस्ट्री के प्रोफेसर एमपी सिंह ने शुक्रवार को पंजाब रोडवेज की बस में सवार होकर विद्यार्थियों की क्लास ली थी।
विज्ञापन
उन्होंने सीएम पर कटाक्ष किया था कि बसों पर पाबंदी नहीं है, इसलिए वे बच्चों को बस में पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि रोडवेज की बस में यात्री सवार हो सकते हैं, उन पर कोई पाबंदी नहीं है, जबकि वे लोग घरों में कोचिंग क्लासें लगाते हैं तो वह गाइडलाइन के तहत गैर-कानूनी है। कुछ ही समय बाद बस में चल रही इस कक्षा की वीडियो वायरल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को तो चेतावनी देकर भेज दिया, लेकिन प्रोफेसर एमपी सिंह पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
जालंधर के डीसीपी गुरमीत सिंह का कहना है कि एमपी सिंह एक शिक्षक हैं। उनको समझना चाहिए कि महामारी फैली हुई है। पढ़े-लिखे लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्हें कोविड नियमों का पालन करना चाहिए, तभी हम इससे जंग जीत सकेंगे। उन्होंने कहा कि जो वीडियो पुलिस को मिली है, उसमें प्रोफेसर एमपी सिंह ने मास्क भी सही ढंग से नहीं पहना था। प्रोफेसर सिंह ने कैप्टन को ट्वीट कर फिर कटाक्ष किया कि क्या पढ़ाना एक जुर्म है।