फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Case filed against including lineman Ferozepur death young man due current

फिरोजपुर में लाइनमैन समेत दो पर केस दर्ज, करंट लगने से युवक की मौत होने का मामला

Fri, 12 Feb 2021 04:25 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
Case filed against including lineman Ferozepur death young man due current
जलालाबाद (फिरोजपुर)। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गांव ठठेरा वाला में ट्रांसफार्मर रखने के लिए लाइनमैन व सहायक लाइनमैन ने संबंधित (पीएसपीसीएल) विभाग से परमिट नहीं लिया था। ट्रांसफार्मर रखते समय अचानक बिजली आने से युवक की करंट लगने से मौत हुई थी। थाना अमीर खास ने शुक्रवार को लाइनमैन व सहायक लाइनमैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना आठ दिसंबर 2020 को हुई थी। एएसआई महिंदर सिंह ने बताया कि विजय कुमार निवासी ठठेरा वाला ने शिकायत दी थी कि उनके खेत में 100केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। उसने नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विभाग को आवेदन किया था। बीती 8 दिसंबर 2020 को जेई से बिना परमिट लिए लाइनमैन दलीप चंद और सहायक लाइनमैन संदीप कुमार वासी चक्क निधाना उर्फ बोड़ा ट्रैक्टर ट्राली में ट्रांसफार्मर लेकर आए और ट्रांसफार्मर लगाने लगे। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 11.30 बजे ही बिजली आती है।
विज्ञापन

एएसआई ने बताया कि लाइनमैन व सहायक लाइनमैन नेअंदाजा लगा लिया कि गांव में बिजली 11.30 बजे आनी है और वह 11 बजे ट्रांसफार्मर रख देंग। उस दिन सुबह 11 बजे बिजली आ गई। उस समय उसका चचेरा भाई विजय कुमार ट्राली पर खड़ा था। ट्रांसफार्मर की डिस्क लीक होने के चलते ट्राली में करंट आ गया। वहीं खंभे पर चढ़कर काम कर रहे लाइनमैन दलीप चंद व सहायक लाइनमैन संदीप कुमार को भी करंट लगा इससे तीनों झुलस हो गए। सिविल अस्पताल गुरुहरसहाए मे डाक्टरों ने विजय कुमार को मृतक घोषित कर दिया। मामले की जांच की गई तो पता चला कि लाइनमैन व सहायक लाइनमैन ने परमिट न लेकर काम में लापरवाही बरती है। इस पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed