{"_id":"644417a7203ef22009039147","slug":"case-filed-against-fake-agent-who-cheated-in-the-name-of-sending-abroad-muktsar-news-c-16-1-121760-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी एजेंट पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी एजेंट पर केस दर्ज
Sat, 22 Apr 2023 10:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 22 Apr 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुक्तसर। थाना सदर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 70 हजार रुपये की ठगी करने वाले एक फर्जी एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव रत्ता खेड़ा (फाजिल्का) निवासी परमजीत सिंह पुत्र देसा सिंह ने बताया कि गांव रुपाणा के निवासी मनप्रीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह ने उसे दुबई भेजने के नाम पर पहले 55 हजार रुपये लिए थे, जोकि उसने मनप्रीत के अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे।
इसके बाद 15 हजार रुपये कमीशन के रूप में एक अन्य साथी त्रिलोक सिंह को नकद दिए थे, मगर मनप्रीत सिंह ने रुपये लेने के बावजूद उसे दुबई नहीं भेजा। अब वे उसे रुपये वापस करने के लिए बोलता है तो यह टालमटोल कर रहा है। इसलिए दुखी होकर उसने पुलिस में शिकायत की है। एएसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस जांच में पाया गया है कि आरोपी के पास एजेंट होने का कोई लाइसेंस नहीं है।