फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Car robbed after killing driver in Ferozepur miscreants rented car to go to Kotishenkha

फिरोजपुर में चालक की हत्या कर कार लूटी, बदमाशों ने कोटइशेंखा जाने के लिए किराए पर की थी कार

Fri, 12 Mar 2021 07:34 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Car robbed after killing driver in Ferozepur miscreants rented car to go to Kotishenkha
फिरोजपुर। मक्खू थाना के अंतर्गत गांव पीर मोहम्मद के पास वीरवार को बदमाशों ने चालक की हत्या कर कार लूट ली। थाना मक्खू पुलिस ने शुक्रवार को मृतक की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी गीता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पति सुखविंदर (42) किराए पर कार चलाता था। वीरवार शाम को कुछेक लोग कोटईशेखां जाने के लिए किराए पर कार की थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर पति की तलाश शुरू की। पति का कुछ नहीं पता चला। शुक्रवार सुबह टैक्सी स्टैंड पर किसी ने सूचना दी कि गांव पीर मोहम्मद के पास अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। वहां जाकर देखा तो शव उसके पति का था। गर्दन और शरीर के बाकी हिस्सों में चोट के निशान थे। इससे पता चलाता है कि बदमाश पति की हत्या करने के बाद कार लेकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल फोन की लोकेशन से आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed