फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Captain's Phagwara plan heavy on BJP, BJP stuck in factionalism, Captain shot arrow

कैप्टन का फगवाड़ा प्लान भाजपा पर भारी, भाजपा गुटबाजी में फंसी रही, कैप्टन ने तीर मारा

Thu, 24 Oct 2019 10:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Captain's Phagwara plan heavy on BJP, BJP stuck in factionalism, Captain shot arrow
कैप्टन का मिशन फगवाड़ा भाजपा पर भारी पड़ा है। कैप्टन ने कांग्रेस की गुटबाजी को विराम देकर नया तीर चलाया, जबकि भाजपा की गुटबाजी चरम पर रही। जिसका नतीजा यह हुआ कि आरएसएस के चेहरे उम्मीदवार राजेश बाघा बुरी तरह से पराजित हो गए और कांग्रेस के बीएस धालीवाल ने अपना परचम लहराकर 12 साल बाद भाजपा से सीट छीन ली।
विज्ञापन

कांग्रेस पिछले तीन विधानसभा चुनाव सिर्फ गुटबाजी के कारण हारती आई है। कांग्रेस की तरफ से कभी जोगिंदर सिंह मान तो कभी बलवीर राजा सोढी को टिकट दी गई। दोनों गुट एक दूसरे की टांग खिंचाई करते रहे नतीजतन भाजपा के उम्मीवार फगवाड़ा में जीतते रहे। 2007 से लेकर 2017 तक भाजपा के उम्मीदवार ने जीत हासिल की। इस बार कैप्टन ने सोढी व मान की गुटबाजी को विराम देकर नए चेहरे बलविंदर सिंह धालीवाल मैदान में उतार दिया। धालीवाल आईएएस अधिकारी थे और उनके नाम पर जोगिंदर मान व सोढी दोनों सहमत हो गए। कांग्रेस ने एक जुट होकर फगवाड़ा में प्रचार किया। जोगिंदर मान खुद प्रचार में डटे रहे।
विज्ञापन

वहीं भाजपा में गुटबाजी हावी हो गई। फगवाड़ा में सोम प्रकाश अपनी पत्नी अनीता सोम प्रकाश को टिकट दिलाना चाहते थे जबकि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला अपने बेटे साहिल सांपला को। पर आरएसएस ने दोनों को छोड़कर अपने चहेते राजेश बाघा को टिकट दी। इसका नतीजा यह हुआ कि बाघा गुटबाजी में बुरी तरह से उलझ गए। शुरू से लेकर अंत तक वह गुटबाजी को सुलझाते हुए खुद उलझ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed