फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Captain government waives children school fees and electricity bills

कैप्टन सरकार बच्चों की स्कूल फीस और बिजली के बिल करें माफः आप

Sat, 08 May 2021 10:49 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Captain government waives children school fees and electricity bills
जालंधर। आम आदमी पार्टी के महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष राजविंदर कौर तथा पार्टी के जिला जालंधर क ेप्रधान सुरिंदर सिंह सोढ़ी ( आईजी, सेवानिवृत) ने पंजाब सरकार से कोरोना की विपरीत परिस्थितियों में बच्चों की स्कूल फीस और बिजली बिल माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण राज्य में लगे कर्फ्यू एवं लॉकडाउन के कारण लोग बेहाल हैं, लेकिन पंजाब सरकार ने गरीब लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सभी वादे झूठे साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने कोरोना काल दौरान दिल्ली के 72 लाख राशन कार्ड धारकों को दो महीनों का राशन मुफ्त दिया है।
विज्ञापन

अब पंजाब के मुख्यमंत्री बताएं कि वह राज्य के लोगों को राशन कब मुहैया करवाएंगे। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने गत वर्ष कोरोना दौरान एक लाख 56 हजार ऑटो, टैक्सी चालकों और मजदूरों के बैंक खाते में पांच हजार रुपये प्रति ट्रांसफर किए थे। इस वर्ष भी इन चालकों के खातों में पांच-पांच हजार रुपये डाले जा रहे हैं। वहीं पंजाब सरकार सूबे की जनता को किसी भी तरह की राहत पहुंचाने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed