फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Candidates will be able to fill nomination papers from January 21 to 28: DC

प्रत्याशी 21 से 28 जनवरी तक भर सकेंगे नामांकन पत्र: डीसी

Sun, 09 Jan 2022 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Candidates will be able to fill nomination papers from January 21 to 28: DC
जालंधर। डीसी घनश्याम थोरी ने रविवार को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की तिथियों की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न दलों के प्रत्याशी 21 से लेकर 28 जनवरी तक नामांकन भर सकेंगे। वहीं 31 जनवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसके अलावा 15 जनवरी के बाद आउटडोर कैंपेन को लेकर बाद में आदेश जारी होंगे। 15 जनवरी तक डोर टू डोर केवल 5 लोग ही जाकर कैंपेन कर सकते हैं। बता दें कि पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। डीसी ने कहा कि जिले में 75 फीसदी हथियार जमा करवाए जा चुके हैं, शेष को लेकर प्रोसेस जारी है। संवेदनशील बूथों पर पुलिस के अलावा जिले में 29 पैरा मिलिट्री फोर्स की टुकड़ियां बुलाई जाएंगी। जिले में आचार संहिता लागू होने के 48 घंटे के भीतर सार्वजनिक स्थानों से सियासी पार्टियों के होर्डिंग तथा बैनर उतारने होंगे। अगर किसी की निजी प्रॉपर्टी पर बैनर या होर्डिंग लगाना है, तो उसकी मंजूरी जरूरी है। मंजूरी के लिए आवेदन पत्र संबंधित रिटर्निंग अफसर को देना होगा। बता दें कि शनिवार को निर्वाचन आयोग ने पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा की है। पंजाब में 14 फरवरी को एक चरण में मतदान का आयोजन किया जाएगा। परिणाम की घोषणा 10 मार्च को की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने 15 जनवरी तक सभी रैलियों और जनसभाओं पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

नगर निगम निजी संपत्तियों पर लगे सियासी होर्डिंग उतारवाए : डीसी
डीसी ने नगर निगम को आदेश जारी करके कहा है कि 48 घंटे के भीतर सार्वजनिक स्थानों तथा 72 घंटे के भीतर निजी संपत्तियों पर लगाए गए सियासी पार्टियों के होर्डिंग उतार दिए जाएं। पंजाब सरकार की घोषणाएं और प्रोजेक्टों के प्रचार के होर्डिंग्स भी उतारे जाएं। बुधवार से पहले नगर निगम प्रशासन को यह कार्य पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed